18 Apr 2024, 14:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री निवास से भी बड़ा है, सोनिया गांधी का घर 10 जनपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2015 10:51AM | Updated Date: Dec 31 2015 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के उच्च वर्ग और बिजनेस क्लास के लोगों के अलावा बड़े बंगलो की बात की जाए तो सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के पास सैकड़ो वर्गों में फैले बंगले मौजूद हैं। लेकिन, अगर देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति  को छोड़ दें तो उनके बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास सबसे बड़ा बंगला (दस जनपथ)है। सोनिया गांधी के पास देश के प्रधानमंत्री से भी बड़ा बंगला है।

सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट के अनुसार प्रधानमंत्री निवास 14,101 वर्ग मीटर में बना है वहीं गांधी निवास 15,181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है जो 7 आरसीआर के मुकाबले काफी बड़ा है। यह जानकारी देव आशीष भट्टाचार्य द्वारा दायर आरटीआई अर्जी के तहत दी गई है।
320 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन बाकी सभी आधिकारिक घरों से बड़ा है। यहां तक कि यह दुनिया में किसी भी राष्ट्रध्यक्ष के घर से बड़ा है। वहीं 6 मौलाना आजाद रोड पर स्थित उप-राष्ट्रपति निवास 26,33.49 वर्ग मीटर में बना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »