29 Mar 2024, 21:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP नेता बोले- देश की जनता का सपना है कि जल्द बने राम मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2015 10:02AM | Updated Date: Dec 30 2015 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर अब केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बड़ा बयान दिया। शर्मा ने कहा, राम मंदिर इस देश की जनता का सपना है और हर व्यक्ति चाहता है कि यह जल्द से जल्द बने।

उनकी पार्टी भाजपा और सरकार ने भी इस पर अपना मत दे दिया है। सरकार का भी कहना है कि देशवासी राम मंदिर बनाना चाहते हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की बात पर उन्होंने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे या किसी तरह सहमति के माध्यम से राम मंदिर बनाने का प्रयास करेंगे।

इसी वजह से इसमें अभी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक भव्य रामायण म्यूजियम बन रहा है, जिसके लिए सरकार ने 170 करोड़ की योजना घोषित की है।

इसके पहले संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने यह कहते हुए मुद्दे को हवा दे दी कि सभी देशवासी राम मंदिर चाहते हैं। नायडू ने शीतकालीन सत्र को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही थी। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का बयान ऐसे वक्त पर आया जब अयोध्या में वीएचपी की ओर से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाने की बात कही जा रही है। इसे लेकर संसद में काफी हंगामा भी हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »