19 Apr 2024, 23:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने किया पाकिस्तान में मोदी-शरीफ की मुलाकात का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2015 5:27PM | Updated Date: Dec 26 2015 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक की गई पाकिस्तान की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा है कि दोनों पड़ोसियों के बीच रिश्ते सुधरने से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, हम प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री (नवाज) शरीफ के बीच 25 दिसंबर को हुई मुलाकात का स्वागत करते हैं। पड़ोसी देशों-भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर रिश्तों से पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। किर्बी मोदी द्वारा अचानक किए गए लाहौर के दौरे से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। मोदी ने लाहौर में ही शरीफ के साथ वार्ता की।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने भी दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक का स्वागत किया और यह उम्मीद जताई कि आगे बढ़ते हुए द्विपक्षीय वार्ताओं को बरकरार रखा जाएगा और इनमें मजबूती लाई जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा को बताया, महासचिव लंबे समय से दोनों देशों के नेताओं को वार्ता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

निश्चित तौर पर वह उनकी इस यात्रा और सही दिशा में उठाए गए कदम का स्वागत करते हैं और वह उम्मीद करते हैं कि वार्ता को बरकरार रखा जाएगा और इसमें मजबूती लाई जाएगी। एक दशक से ज्यादा समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई पहली पाकिस्तान यात्रा है। रूस और अफगानिस्तान की यात्रा से लौटते समय मोदी अचानक ही लाहौर चले गए थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »