20 Apr 2024, 13:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो दिन के रूस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, रवाना होने से पहले बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2015 9:50AM | Updated Date: Dec 23 2015 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रवाना हो गए और इस यात्रा द्वारा दोनों देशों के बीच पहले से ही निकट सामरिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ करेगी।

प्रधानमंत्री ने यात्रा से पहले कहा कि रूस विश्व में भारत के  'सबसे मूल्यवान' मित्रों में से एक रहा है और वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरूवार को होने वाली वार्षिक शिखर वार्ता के परिणामों को लेकर 'बहुत आशावान' है।

मोदी ने मॉस्को रवाना होने से पहले कहा, रूस के साथ हमारे संबंध विशिष्ट है और ये मानव उद्यम के लगभग हर क्षेत्र में फैले हुए हैं। समय पर एक दूसरे के सहयोगी साबित होने वाले देशों द्वारा 16वीं शिखर वार्ता के बाद परमाणु ऊर्जा और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच वर्ष 2000 के बाद से मॉस्को और नई दिल्ली में बारी बारी से उच्च स्तर पर शिखर वार्ता हो रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »