29 Mar 2024, 15:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मैंने नहीं कहा जेटली को नपुंसक, हैक किया गया था मेरा ट्विटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2015 11:12AM | Updated Date: Dec 22 2015 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को नपुंसक कहने को लेकर सफाई दी है। उन्‍होंने दावा किया कि मैंने जेटली को नपुंसक नहीं कहा। उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। बता दें कि कीर्ति आज़ाद ने जेटली पर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

कीर्ति के अकाउंट से ट्वीट में लिखा गया कि मेरे घर पर कई लोग आए और कहा कि मेरी जान को खतरा है और मुझे ऐहतियात लेनी चाहिए।  इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद कीर्ति आज़ाद ने ट्वीट किया, मैंने जेटली को नपुंसक नहीं कहा,  मेरा अकाउंट हैक हो गया था। अरुण जेटली वाला ट्वीट मेरा नहीं है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अरुण जेटली पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एक बयान जारी किया है।

अमित शाह ने बयान जारी कर कहा है, अरुण जेटली पर लगाए गए सभी आरोप सत्य से परे हैं। भारतीय जनता पार्टी जेटली के साथ खड़ी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, भाजपा जेटली को बदनाम करने की आम आदमी पार्टी की साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी। आम आदमी पार्टी ने भी वित्त मंत्री जेटली पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोमवार को जेटली ने अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेताओं पर मानहानि के मुक़दमे दर्ज कराए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी डीडीसीए और दिल्ली सचिवालय पर पड़े सीबीआई छापे पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »