29 Mar 2024, 12:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक के बेटे की दबंगई - दलित कर्मचारी को पीटा, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 3:49PM | Updated Date: Feb 20 2020 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे हजारी सिंह ने बीएएलओ के चयन को लेकर एक दलित कर्मचारी की जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। तहसील कार्यालय के सैकड़ों कर्मचारियों ने बुधवार को हुई इस घटना को लेकर हजारी सिंह की गिरफ्तारी की मांग के साथ थाने पर प्रदर्शन किया।
 
खबरों के अनुसार, जमधारीवा गांव में एक विशेष बूथ लेवल अधिकारी की पसंद पर हुए विवाद के बाद हजारी सिंह ने कर्मचारी राधेश्याम की पिटाई कर दी थी। जैसे ही विवाद बढ़ा हजारी सिंह ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। राधेश्याम ने कहा, मैंने उन्हें समझाने का प्रयत्न किया कि मामले को तय समय में हल कर लिया जाएगा, लेकिन उन्होंने और उनके साथ आए एक दर्जन आदमियों ने मुझे मारा।
 
जब मैं जमीन पर गिरा, उन्होंने मुझे लात और घूसों से मारा। हालांकि, हजारी सिंह ने घटना से पूरी तरह से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित कर्मचारी ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया और उनके एक समर्थक को धक्का दिया। उन्होंने कहा, मैंने बस हस्तक्षेप किया और इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वापस आ गया, जबकि कर्मचारी अपने रास्ते चला गया। संपर्क करने पर पुलिस ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »