19 Apr 2024, 03:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप, 'हैप्पीनेस क्लास' का लेंगी जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 2:06PM | Updated Date: Feb 20 2020 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारी में भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इधर, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली में खुशी की क्लास में शामिल होंगी। अमेरिका की पहली महिला 25 फरवरी को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की हैपीनेस क्लास में पहुंचेंगी। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उनका स्वागत करेंगे। यहां होने वाले विशेष आयोजन में वह करीब 45 मिनट का वक्त बच्चों के बीच बिताएंगी।
 
मेलानिया ट्रंप दिल्ली में आदर्श सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताएंगी। इसके अलावा वह चहलकदमी और बुक रीडिंग करती भी नजर आ सकती हैं। सम्भवतः यह स्कूल दक्षिण दिल्ली क्षेत्र के उन स्कूलों में से एक है जिन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी कामयाबी के तौर पर शो कर रही है। मेलानिया ट्रंप के इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »