29 Mar 2024, 12:34:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालियाई सेना ने अल-शबाब के 12 आतंकवादियों को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 1:23AM | Updated Date: Feb 19 2020 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालियाई सेना ने दक्षिणी क्षेत्र लोवर शाबेले में आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 12 आतंकवादियों को मार गिराया। सोमालियाई स्पेशल फोर्सेज की 16वीं यूनिट के कमांडर इस्माइल आब्दी मलिक ने संवाददाताओं को बताया कि सेना ने वान लावेन शहर में अल-शबाब आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बेस पर हमला किया। उन्होंने बताया कि अभियान सफल रहा। आतंकवादियों और सेना के बीच टकराव हुआ लेकिन सेना ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि सेना जब तक पूरे क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया नहीं कर देती, उसका अभियान जारी रहेगा। निवासियों ने बताया कि शहर में सरकारी सुरक्षा बलों और अल-शबाब आतंकवादियों के बीच संघर्ष हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »