24 Apr 2024, 08:59:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने शादी की 23वीं सालगिरह पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 4:35PM | Updated Date: Feb 18 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर इमोशनल पोस्ट शेयर की हैं। प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा 'लाखों यादगार पल, प्यार, आंसू, हंसी, गुस्सा, दोस्ती, परिवार और भगवान के दिए दो अनमोल तोहफे और एक साथ जीने का बेहतरीन अनुभव...6+23=29 साल.....हमेशा के लिए'।
प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी से पहले दोस्ती और डेटिंग के 6 सालों को भी याद किया है।
 
उन्होंने लिखा 6+23 साल... प्रियंका और रॉबर्ट जब पढ़ाई कर रहे थे, तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। जो बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों ने साल 1997 में 18 फरवरी को शादी की थी। रॉबर्ट वाड्रा पेशे से बिजनेसमैन हैं। प्रियंका ने कुछ समय पहले बताया था कि वो सिर्फ 13 साल की थीं, जब रॉबर्ट से मिली थीं। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर कुछ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद परिवारों को मनाया गया और शादी हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »