29 Mar 2024, 14:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाहीन बाग पर बोले BJP सांसद - ये लोग आपके घर में घुसेंगे, बहन-बेटियों का रेप करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:49PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ते सियासी पारे के बीच बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के एक बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने यह बयान नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों के बारे में दिया है। प्रवेश वर्मा ने कहा, 'दिल्ली वालों को सोच समझकर फैसला लेना पड़ेगा। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, उनको रेप करेंगे, उनको मारेंगे। इसलिए आज समय है। कल मोदी जी नहीं आएंगे बचाने। कल अमित शाह नहीं आएंगे बचाने।
 
प्रवेश वर्मा का यह भी कहना था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते ही देश सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो शाहीन बाग को एक घंटे में खाली करा लिया जाएगा। इससे पहले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भी एक बयान पर विवाद हो गया था।
 
उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के एक उम्मीदवार की रैली के दौरान लोगों को 'गद्दारों को गोली मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया था। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसे लेकर अनुराग ठाकुर से जवाब मांगा है। उनसे पहले पार्टी के ही एक अन्य उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा था कि चुनाव के दिन दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »