20 Apr 2024, 17:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हौसी विद्रोहियों के हमले में तीन की मौत, नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 2:30AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। यमन के दक्षिणपश्चिमी शहर ताएज के एक मार्केट में शिया हौसी विद्रोहियों के हमले में करीब तीन लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए हैं। शहर के प्रशासन के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा,‘‘अल-दबाब जिले के ताएज शहर में अल-मखा मार्केट में हौसी विद्रोहियों के मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हौसी विद्रोहियों ने हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि यमन में राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी के नेतृत्व में कई वर्षों से सुरक्षा बल और हौसी विद्रोहियों के बीच संघर्ष चल रहाा है। मार्च 2015 से ही सऊदी के नेतृत्व वाला गठबंधन हादी में हौसी विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमला करता आया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »