29 Mar 2024, 20:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेपी नड्डा बोले- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ केजरीवाल ने नहीं दी अनुमति, लेकिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 12:04PM | Updated Date: Jan 27 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, जांच एजेंसियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'टुकड़े-टुकडे़ गैंग' के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन एक साल बाद भी आज तक चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति नहीं दी गई है।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को बताना चाहिए कि वह उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं? क्या इसलिए कि इन देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई से उनके वोट बैंक को नुकसान होगा?इस समय दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। प्रचार में आरोपों और प्रत्यारोपों का कई दौर हो चुका है।
 
इस मामले में भी आरोप प्रत्यारोप होने की पूरी संभावना है। जेपी नड्डा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि, 'कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य भारत-विरोधी लोगों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए। वे भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की धमकी दे रहे थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस मामले की जांच की और जनवरी 2019 में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की, लेकिन दिल्ली सरकार ने आज तक उन्हें चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति नहीं दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »