29 Mar 2024, 17:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 12:52AM | Updated Date: Jan 26 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने सशस्त्र बलों के 312 अधिकारियों एवं जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवाओं के पदकों से अलंकृत किये जाने की घोषणा की जिनमें छह को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। तीसरी कोर, 14 कोर, 15 कोर, 16 कोर के कंमाडरों को उत्तम युद्ध सेवा पदक के लिए चुना गया है।
 
शौर्य चक्र पाने वाले छह अधिकारियों एवं जवानों में लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर के बिजेन्द्र सिंह,  नायब सूबेदार नरेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार सोमबीर, नायक नरेश कुमार और सिपाही कर्मदेव ओरांव शामिल है। अति विशिष्ट सेवा पदक के लिए 32 अधिकारियों को चुना गया है। युद्ध सेवा पदक के लिए आठ को, वीरता के सेना पदक के लिए 111 को, विशिष्ट सेवा के सेना पदक के लिए 40 को, विशिष्ट सेना पदक के लिए 76 को चुना गया है। ऑपरेशन राइनो और ऑपरेशन रक्षक के लिए 16 अधिकारियों एवं जवानों के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »