29 Mar 2024, 21:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में शुरू किया तलाश अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 1:06PM | Updated Date: Jan 23 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने एक गांव में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजदूगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने अनंतनाग जिले के पजालपोरा तथा बिजबेहरा में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों ने इन गांवों के सभी निकास द्वारों को बंद कर दिया है और घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »