29 Mar 2024, 04:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संजीव बालियान के मंत्री का विवादित बयान - JNU-जामिया में पश्चिम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:03PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मेरठ में विवादित बयान दिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्याल (जामिया) में सीएए के खिलाफ नारा लगाने वालों का एक ही इलाज है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस फीसदी छात्रों का आरक्षण करवा दीजिए, सबका इलाज करवा देंगे। किसी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि संजीव बालियान ने यह बात मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
 
मेरठ-दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. बालियान ने कहा, 'मैं राजनाथ जी से निवेदन करूंगा, जो जेएनयू, जामिया में देश का विरोध में नारे लगाते हैं इनका इलाज एक ही है, पश्चिम उत्तर प्रदेश का वहां 10 फीसदी आरक्षण करवा दो, सबका इलाज कर देंगे, किसी की जरूरत नहीं पड़ने की।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेएनयू और जामिया में मिलाकर जितने छात्र पढ़ते हैं उससे ज्यादा तो यहां मेरठ कॉलेज में सीएए के पक्ष में बैठ चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »