19 Apr 2024, 15:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA के समर्थन में देश भर में फैले भ्रम के आक्रोश में आज गरजेंगे शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:05AM | Updated Date: Jan 21 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से देश भर में फैले भ्रम और आक्रोश के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज को एक जनसभा कर इस कानून को लेकर विरोधी दलों के कथित झूठ और षड़यंत्र को बेनकाब करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर ने सोमवार को बताया कि सीएए के समर्थन में कल सुबह 11 बजे से बंगलाबाजार स्थित रामकथा पार्क में आयोजित रैली की सभी पूरी कर ली गई है। रैली में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
 
उन्होने शाह की होने वाली रैली को जनमहाकुंभ की संज्ञा देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदेश में होने वाली यह तीसरी रैली है जिसमें शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शिरकत करेंगे। इसके अलावा अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक इस रैली में भाग लेंगे। सीएए के विरोध प्रयागराज,लखनऊ और कानपुर समेत कई अन्य जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है। इस कानून को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और वामपंथी दल विशेष तौर पर सरकार पर हमले कर रहे हैं।
 
उधर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सीएए को लेकर जन जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। इससे पहले 18 जनवरी को वाराणसी में कबीना मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को सम्बोधित किया था जबकि योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 19 जनवरी को गोरखपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस क्रम में 22 जनवरी को मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कानपुर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जनसभा करेंगे जबकि 23 जनवरी को ब्रज क्षेत्र की रैली आगरा में सम्पन्न होगी जिसको भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि सीएए को लेकर पिछले दिनो हुयी हिंसा में 22 लोगों की जान गयी थी जबकि पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये थे। सीएए के विरोध में प्रयागराज के मंसूरबाग,कानपुर के चमनगंज और लखनऊ के घंटाघर में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »