20 Apr 2024, 17:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवपाल का बड़ा हमला, कहा - मुलायम के ही कहने पर नई पार्टी बनाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 11:19AM | Updated Date: Jan 20 2020 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। एक बार फिर से शिवपाल यादव ने अपने एक बयान से लोगों को चौंका दिया है, रविवार को बलिया में समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) पार्टी बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कहने पर ही उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी, वो केवल उन्हें अपना बड़ा भाई ही नहीं मानते हैं बल्कि अपना गुरु भी मानते हैं लेकिन अब अगर वो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हैं तो वो भी अब पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।
 
शिवपाल ने कहा कि उन्होंने मुलायम के ही कहने पर प्रसपा बनाई थी. मुलायम आज अखिलेश के साथ क्यों खड़े हैं, इसका जवाब वह ही दे सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे, उनकी पूरी कोशिश डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह और गांधीवादी लोगों को एकजुट करके पार्टी को मजबूत करने की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »