19 Apr 2024, 01:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सावरकर को लेकर संजय राउत का कांग्रेस पर हमला - विरोधी 2 दिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:23PM | Updated Date: Jan 18 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर को लेकर फिर एक बार कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग वीर सावरकर का विरोध करते हैं वे किसी भी विचारधारा या पार्टी से हों। उन्हें अंडमान के सेल्यूलर जेल में दो दिन रहने दें। जहां सावरकर को बंधक बनाया गया था। तब उन्हें उनके बलिदान और उनके योगदान का अहसास होगा। बता दें कि सावरकर को लेकर कांग्रेस के सेवा दल की किताब के किए गए दावे पर भी संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
 
संजय राउत ने कहा था कि सावरकर महान थे और महान रहेंगे। जो लोग उनकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनके दिमाग में गंदगी भरी है।वहीं, भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा था कि दुनिया कांग्रेस नेताओं के कई रिश्तों के बारे में जानती हैं, लेकिन वह किसी पर कीचड़ उछालना नहीं चाहते। कांग्रेस में किसी ने भी सावरकर की तरह प्रताड़ना नहीं झेली। हिंदुत्व विचारधारा का अपमान करने के लिए कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »