28 Mar 2024, 18:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘चीन से अमेरिका आने वाले यात्रियों होगा स्वास्थ्य परीक्षण’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 9:43AM | Updated Date: Jan 18 2020 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने द नोवेल कोरोना वायर 2019 से पीड़ित यात्रियों का पता लगाने के लिए चीन से वुहान प्रांत से अमेरिका की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच शुरू की है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर कहा, ‘‘रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र तथा सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने चीन के वुहान से सीधी या कनेंिक्टग उड़ानों के जरिये अमेरिका की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संवर्धित स्वास्थ्य जांच शुरू करेगा। 

यह गतिविधियां चीन से थाईलैंड और जापान गये यात्रियों में इस वायरस से लक्षण पाये जाने के मद्देनजर शुरू की गयी हैं।’’ सीडीसी ने कहा कि चीन के वुहान से अमेरिका से सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क तथा लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर सबसे अधिक यात्री आते हैं और आज से इन हवाई अड्डों पर चीन के वुहान से आने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी।’’ सीडीसी ने बताया कि इसके लिए सौ अतिरिक्त कर्मचारियों को इन हवाई अड्डों पर तैनात किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »