29 Mar 2024, 13:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में सशस्त्र धारियों के हमले में 14 लोग मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:54AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा । नाइजीरिया के जामफरा प्रांत में सशस्त्र धारियों ने हमला करके कम से कम 14 लोगों की हत्या कर दी है। नाइजीरिया के डेली पोस्ट अखबार ने क्षेत्रीय पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 40 से अधिक हथियारधारी मोटरसाइकिलों से गांव में सुबह लगभग नौ बजे आए और लोगों से अपने घरों को छोड़ कर चले जाने को कहा।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी घरों में घुसे लोगों से मोबाइल फोन, पैसे तथा अन्य सामान छीनने लगे। अपराधी मवेशियों को भी लेकर चले गये। अखबार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया है कि अपराधियों ने लोगों से ‘जिहाद मिशन’ में जुड़ने को कहा। इस दौरान अपराधियों ने कम से कम 14 लोगों की हत्या कर दी। किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »