29 Mar 2024, 11:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता केन्द्र का उद्धाटन कल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:06AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने बेंगलुरू में ब्­लॉकचेन टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया है जिसका कल केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स , सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद उद्घाटन करेंगे। इस केन्द्र का उद्देश्य सेवा के रूप में ब्लॉकचेन प्रदान करना और सभी साझेदारों को साझा जानकारी, अनुभवों और संसाधनों का लाभ पहुंचना है। एनआईसी एक प्रमुख प्रौद्योगिकी सलाहकार और सभी स्तरों पर सरकार के लिए समाधान प्रदाता है।
 
ब्लॉकचेन नई और उन्नत टेक्नोलॉजी है और स्वास्थ्य, वित्त, कृषि तथा विभिन्न अन्य क्षेत्रों में इसे अपनाने से सरकार को विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में मदद मिलेगी। उत­कृष्टता केन्द्र ने इस उभरती हुई प्रौद्योगिकी द्वारा प्रदान किए गए संभावित  लाभों को समझने के लिए कुछ चुनिंदा सरकारी इस्तेमाल के मामलों के लिए ब्लॉकचेन आधारित प्रूफ ऑफ कंसेप्ट विकसित किया है। ब्लॉकचेन एप्लिकेशनों से पारदर्शिता, पता लगाने योग्य और ई-शासन प्रणाली में विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »