25 Apr 2024, 05:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका का मोदी सरकार पर वार, बोलीं -गरीबों की जेब पर डाला डाका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 11:42AM | Updated Date: Jan 14 2020 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोमवार को सीएसओ ने महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई दर साढ़े पांच साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को बढ़ी हुई महंगाई पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। महंगाई के आंकड़े आने के एक दिन बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए बोंली कि सरकार ने पहले गरीबों की जेब को लूट लिया फिर उसके बाद उनके पेट पर लात मारा। दिसंबर 2019 में, खुदरा मुद्रास्फीति लगभग साढ़े पांच साल के उच्च स्तर 7.35 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह आंकड़े काफी डरावने हैं। 
 
महंगाई के ये आंकड़े आरबीआई के कंफर्ट के स्तर को पार कर गए हैं। सब्जियों के दामों बेतहासा बढ़ोतरी से महंगाई साढ़े पांच साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। प्रियंका गांधी ने सरकार पर आम आदमी की जेब पर डाका डालने और उनकी आजीविका छीनकर उनके पेट पर लात मारने का भी आरोप लगाया। सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा कि जब सब्जियां, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब क्या खाएंगे? आर्थिक मंदी के कारण गरीबों को रोजगार भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब पर केवल डाका ही नहीं डाला, बल्कि उनके पेट पर लात भी मारी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »