29 Mar 2024, 12:28:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:28AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में प्रतिष्ठित कूटनीतिक संवाद के कार्यक्रम रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे जिसमें विश्व राजनीतिक पटल की 700 से अधिक महत्वपूर्ण हस्तियां भाग ले रहीं हैं। विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर्स रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अफगानिस्तान, भूटान, कनाडा, डेनमार्क, स्वीडन, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया इन सात देशों के पूर्व शासन प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस तीन दिन के कार्यक्रम में 100 देशों की 700 से अधिक राजनयिक हस्तियां भाग लेने आ रही हैं जिनमें 80 लोग अफ्रीका महाद्वीप के देशों के होंगे। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और 12 देशों के विदेश मंत्री आ रहे हैं जिनमें रूस, ईरान के मंत्री शामिल होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »