23 Apr 2024, 17:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने 105 वर्षीय के पूर्व कर्मचारी के पांव छुए, लिया उनका आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:53AM | Updated Date: Jan 13 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 105 वर्षीय पूर्व कर्मचारी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी)अपनी 150वीं जंयती मना रहा है और इस अवसर पर उसने अपने दो पूर्व कर्मचारियों नगीना भगत (105 वर्ष) और नरेश चंद्र(100) को सम्मानित किया है। ट्रस्ट से सम्मानित होने के बाद व्हील चेयर पर बैठे 105 वर्षीय पूर्व कर्मचारी नगीना भगत मोदी के चरण स्पर्श करना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद आगे बढ़ते हुए उन्हें गले लगा लिया और उनके चरण स्पर्श किए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »