24 Apr 2024, 22:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA को लेकर मंचे हंगामें के बीच अफगान खान को जल्द मिलेगी भारत में नागरिकता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:48AM | Updated Date: Jan 13 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जहां कुछ लोग भ्रम फैलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे वहीं लंबे समय से वीजा के साथ सहारनपुर में रहने वाले अफगानिस्तानी नागरिक जमाल खान को शीघ्र ही भारत की नागरिकता मिलने वाली है। जिलाधिकारी आलोक पांडे और पुलिस उपाधीक्षक (अभिसूचना) चंद्रपाल शर्मा ने आज बताया यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  जमाल खान 40 साल पहले अफगानिस्तान से भारत आया था और उसने कोलकाता में कारोबार शुरू किया था। पिछले काफी समय से वह अपनी पत्नी, और दो बच्चो के साथ सहारनपुर के महेंदी सराय मोहल्ले में रह रहा है।
 
उसकी पत्नी और बच्चों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। जमाल खान को भी जल्द भारत की नागरिकता मिल जायेगी। शर्मा का कहना था कि लंबे समय से वीजा पर रहने वाले विदेशी जब भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करते है तो 24 बिंदुओं पर सावधानी पूर्वक जांच के बाद आख्या देनी होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे 20 मामले और है, जिनको नागरिकता मिल सकती है। ये सभी मामले नए नागरिक संशोधन कानून से पहले के है। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 622 मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।
 
इनमें प्रमुख रुप से पाकिस्तानी गायक अदनान सामी शामिल है। पाकिस्तानी इस्लामिक विद्वान और लेखक तारिक फतेह  भी भारत की नागरिकता देने के इच्छुक है। वह इस समय कनाड़ा के नागरिक है।  इसी तरह मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली बांग्लादेश से निष्कासित बहुचर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन लंबे अरसे से लॉग टर्म वीजा पर रह रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »