20 Apr 2024, 05:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी इथियोपिया में सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 5:23PM | Updated Date: Dec 16 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। इथियोपिया के उत्तरी राज्य अमहारा में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमहारा राज्य के स्थानीय संचार अधिकारी गुआगुसा शेकुदाद ने बयान जारी कर कहा कि सोमवार की सुबह सामान से भरे ट्रक की दूसरे छोर से आ रही मिनी बस से भिड़ंत हो गयी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इथियोपिया में खराब सड़कें, लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य कारणों के चलते अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »