25 Apr 2024, 05:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान में हिंसक झड़पों में 77 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 9:01AM | Updated Date: Dec 16 2019 9:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत में सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 54 प्रदर्शनकारियों के अलावा 23 सैनिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह हिंसा शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई।  

प्रदर्शनकारियों ने संसद की इमारत के भीतर घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लेबनान में इस्तीफा देने वाले प्रधानमंत्री साद हरीरी को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गौरतलब है कि लेबनान में बदलाव की मांग के मद्देनजर हरीरी ने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »