28 Mar 2024, 15:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 7:37PM | Updated Date: Dec 15 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में रविवार को भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गयी। फिलीपींस के भूकंप विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके दक्षिणी फिलीपींस के डवाओ डेल सूर के उत्तर-पश्चिम से करीब पांच किलोमीटर मटानाओ शहर में स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद दो बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए।
 
पुलिस के अनुसार मृतकों में एक छह वर्षीय बच्ची भी शामिल है। बच्ची की मौत उसके घर की दीवार गिरने के कारण हुई। भूकंप के कारण पडाडा शहर में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी। इसके मलबे के नीचे दबकर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय मेयर ने बताया कि भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलीपींस भूकंप की दृष्टि से प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है, यहां आम तौर पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »