29 Mar 2024, 00:33:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टर्बों से टकराकर सेना का ट्रक पलटा, 13 जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:33PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले के रामगढ़ कस्बे के पास आज सुबह सेना का ट्रक टर्बो गाड़ी से टकराकर पलटने से तेरह जवान घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के पास जोगा फांटे पर सुबह करीब छह बजे कोहरे के कारण सेना का ट्रक और टर्बो गाड़ी आपस में टकरा गये। इससे सेना का ट्रक पलट गया जिससे सेना के तेरह जवान घायल हो गए जिन्हें 108 एवं आर्मी के एम्बूलेंस द्वारा जिले के जवाहर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घायलों में कई जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सेना के उच्चाधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »