19 Apr 2024, 16:23:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला के विपक्ष पर आतंकवादी हमले की योजना का आरोप ब्यूनस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:28PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आयर्स। वेनेजुएला के संचार एवं सूचना मंत्री जॉर्ग रोड्रिगुजे ने  विपक्षी दल पर देश के उत्तरी ससरे राज्य में सेना पर आतंकवादी हमले की  योजना बनाने का आरोप लगाया है। वीटीवी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार रोड्रिगुजे ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता जुआन गुआइदो, लियोपोल्डो, यनेत फेरमिन और फर्नांडो अ्रोजको क्रिसमस के मौके पर सेना पर आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। मंत्री ने दावा किया कि देश के प्रशासन ने हमले की योजना को पूरी तरह विफल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के  लिए कोलंबिया ने वित्तीय मदद मुहैया कराई थी। उल्लेखनीय है गत जनवरी में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पदस्थ करने के उद्देश्य से विपक्षी नेता ने स्वयं को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था तभी से यह देश कई प्रकार के राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। 

मादुरो का आरोप है कि विपक्षी नेता अमेरिका के हाथ की कठपुतली हैं। वह उसकी मदद से सैन्य तख्ता पलट करना चाहते हैं ताकि अमेरिका वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण कर सके। श्री मादुरो को चीन तथा रूस का समर्थन मिल रहा है जबकि अमेरिका के अलावा कनाडा, अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, होंडुरास, पनामा, पैराग्वे और पेरू समेत 54 देशों ने गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है। सूत्रों के अनुसार,‘‘मादुरो के नेतृत्व में कई वर्षों से वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती कीमतों के अलावा खाने-पीने और दवाइयों की कमी के कारण लाखों लोगों ने वेनेजुएला से पलायन भी किया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वेनेजुएला के 27 लाख लोगों  ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में शरण ली हुई है। ’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »