28 Mar 2024, 14:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या के जमथरा में श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:50PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर सरकार की सहमति के बाद अयोध्या के जमथरा  गांव में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगने का रास्ता साफ हो गया है। जमथरा में मूर्ति लगाने पर सरकार के चार सौ करोड़ रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251  मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। अयोध्या के जिला प्रशासन ने सरयू  नदी के किनारे मीरापुर दोआबा गांव में करीब में 61.38 हेक्टेयर जमीन  चिह्न्ति की थी। जमीन के अधिग्रहण पर करीब 440 करोड़ रुपये खर्च होने थे। 

राज्य सरकार  ने पिछले महीने जमीन अधिग्रहण के लिए 100 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी  थी। इसीबीच राजकीय निर्माण निगम ने मीरापुर में  प्रस्तावित जमीन के पास रेलवे ट्रैक, नदी और पुल होने के कारण यहां मूर्ति लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अयोध्या के जिला प्रशासन ने जमथरा में मूर्ति लगाने का प्रस्ताव दिया है।  जमथरा में करीब सवा तीन सौ एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है जहां मूर्ति लगाई जा  सकती है। पर्यटन विभाग ने जमथरा में मूर्ति लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जिस पर सरकार सहमत हो गई है। पर्यटन विभाग का कहना है कि नए स्थल के  लिए सरकार की लिखित मंजूरी मिलते ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »