20 Apr 2024, 14:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गडकरी ने की राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:01AM | Updated Date: Dec 14 2019 3:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के रेप इन इंडिया वाले बयान की निंदा की और कहा कि ऐसे बयानों से गांधी न सिर्फ लोकतंत्र और देश बल्कि खुद अपनी पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गांधी ने इस बयान से न सिर्फ देश, समाज, महिलाओं, लोकतंत्र और राजनीति का अपमान किया है बल्कि खुद अपनी पार्टी का भी नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी पार्टी के इतने बड़े नेता का ऐसा बयान शर्मनाक और निंदनीय है। इस बयान का कोई समर्थन नहीं कर सकता है। अगर गांधी बड़े मन के नेता हैं तो उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »