28 Mar 2024, 23:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व CM सिद्धारमैया के सीने में दर्द - अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:17PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को सीने में दर्द के बाद बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ने बताया कि उनके पिता को हार्ट की समस्या है। बुधवार को अचानक उनके सीने में दर्द में उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर रमेश ने उन्हें देखा। इससे पहले भी उन्हें ऐसी दिक्कत हो चुकी है। बेटे ने बताया कि उनके हार्ट में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। इससे साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ अभी ठीक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »