29 Mar 2024, 17:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्थिर और स्थाई सरकार के लिए लोग केवल भाजपा पर करते हैं भरोसा : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:29AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दावा किया कि स्थिर और स्थाई सरकार देने के लिए लोग अब केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ही भरोसा करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने यहां सेक्टर पांच के लाइब्रेरी मैदान में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में अपने संबोधन में कहा कि कनार्टक उप चुनाव के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि लोग स्थिर और स्थाई सरकार चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थिर और स्थाई सरकार देने के लिए लोग अब केवल भाजपा पर ही भरोसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सभा में उमड़ा जनसैलाब हवा के रुख का संकेत कर रहा है। मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण एवं दूसरे चरण के मतदान ने भाजपा की जीत की नींव रख दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का यह चुनाव झारखंड के अगले पांच साल का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने झारखंड के साथ छल किया है। उसकी वजह से ही राज्य में हमेशा राजनीतिक अस्थिरता रही है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड अपने प्राकृतिक संसाधानों के लिए मशहूर है लेकिन इस संपदा को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुरा लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने झारखंड के विस्थापितों के बारे में कभी नहीं सोचा लेकिन भाजपा विस्थापितों के पुनर्वास के लिए काम कर रही है। मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों की परिणाम है कि झारखंड का गठन हुआ।

उन्होंने गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया लेकिन कांग्रेस ने इस योजनाकी आड़ में गरीबों को लूटा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में बिचौलियों का गठजोड़ ऐसा था कि योजनाएं केवल कागज पर बनती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और  झामुमो के नेटवर्क को भाजपा की पांच साल की सरकार ने तोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में गरीबों के लिए 10 लाख से अधिक आवास बन चुके हैं। आठ लाख मकानों के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया भाजपा की सरकार में ही झारखंड नक्सलवाद से मुक्त हुआ है और नक्सली मुख्यधारा से जुड़े हैं। झारखंड में भाजपा की  सरकार बनने से परिवर्तन आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो की सरकार में गरीबों के लिए बैंकों से ऋण लेना मुश्किल था लेकिन भाजपा सरकार में स्थिति बदली है। आज बैंकों से आम लोगों को आसानी से ऋण मिल रहे हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »