18 Apr 2024, 10:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सांसद ने प्रस्ताव पेश कर कश्मीर से प्रतिबंध हटाने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:29AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयापाल ने अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश कर  भारत से जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध हटाकर संचार सेवा बहाल करने और सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता देने का आग्रह किया है। जयापाल के साथ रिपबल्किन के स्टीव वाटकिन्स ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों को छोड़ने के लिए कहा है।जयापाल ने ट्वीट कर आग्रह किया, ‘‘भारत सरकार जल्द से जल्द मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं बहाल करे तथा पकड़े गए लोगों को छोड़े जो शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।’’
 
उन्होंने भारत सरकार के साथ काम कर दोनों देशों  के साथ रिश्ते मजबूत करने की इच्छा जाहिर की जबकि कश्मीर में मानव  अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने  अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है और यही कारण है  कि मैं इसके लिए चिंतित हूं। लोगों को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार करना,  संचार सेवा में प्रतिबंध लगाना और किसी भी तीसरे पक्ष को वहां जाने नहीं  देना द्विपक्षीय रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।’’
 
जयापाल ने कहा कि भारत दुनिया का  सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक देश है और अमेरिका के साथ उसके रिश्ते काफी बेहतर  है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह विश्व की दो लोकतांत्रिक देशों  में रही हैं। भारत में वह 35 वर्ष रही और अब अमेरिका में एक सांसद और  नागरिक के नाते रह रही  हैं। गौरतलब है कि पांच अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां प्रतिबंध लगाए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »