28 Mar 2024, 23:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:27AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे के अस्पताल में भर्ती पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रखर पत्रकार अरुण शौरी से  रविवार को मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ने पुणे में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से मुलाकात की। मैंने उनसे  उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, मुलाकात शानदार रही। मैं उनके दीर्घ और  स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
 
उल्लेखनीय है कि शौरी पिछले रविवार को  बेहोश होकर गिर गए थे। उनके सिर में मामूली चोट आई थी। शौरी  के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। वह 1999-2004 में अटल बिहारी  वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे और विश्व बैंक के साथ 1967-78 के बीच  बतौर अर्थशास्त्री भी जुड़े रहे। वह इंडियन एक्सप्रेस में संपादक भी रह  चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »