20 Apr 2024, 00:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में बस पर आतंकवादी हमला, आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 5:06PM | Updated Date: Dec 7 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या की वाजीर काउंटी में आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया जिसमें पुलिस अधिकारी सहित आठ लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े अल शबाब के आतंकवादियों ने गुप्त सुरक्षा एजेंट और सरकारी कर्मचारी को ले जा रही बस पर हमला किया जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में अक्टूबर 2011 से सरकार द्वारा आतंकवाद विरोधी लड़ाई के कारण आतंकवादी अक्सर सेना को निशाना बनाते रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने बस के बाहर सभी पीड़तिों को पास से गोली मारी है लेकिन पुलिस और सरकार ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »