28 Mar 2024, 21:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। नौसेना को सब लेफ्टिनेंट शिवांगी के रूप में आज पहली महिला पायलट मिल गयी। नौसेना में अब तक महिला अधिकारी एयर ट्रेफिक कंट्रोलर और ‘आब्जर्वर’ की भूमिका निभा रही थी लेकिन अब नौसेना की पहली महिला पायलट खुद विमान उडायेंगी। एयर ट्रेफिक कंट्रोलर और आब्जर्वर की भूमिका संचार तथा हथियारों के इस्तेमाल से संबंधित होती है।

 
सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उन्हें शार्ट सर्विस कमीशन (पायलट) एंट्री के तहत पिछले वर्ष ही नौसेना में कमीशन मिला था। सूत्रों के अनुसार संचालन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्होंने आज कोच्चि में नौसेना की संचालन इकाई में काम शुरू किया। उन्हें नौसेना के प्रमुख टोही विमान डोर्नियर को उडाने का प्रशिक्षण दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »