20 Apr 2024, 20:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेजस्वी बोले - अमित शाह रिश्वत ले-देकर बिहार में काम कराते थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:13PM | Updated Date: Nov 22 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रिश्वत देकर काम कराने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा। कहा, अमित जी रिश्वत ले-देकर वर्षों पहले बिहार में काम कराते थे।
 
तेजस्वी ने आगे लिखा, 'रिश्वत लेना-देना दोनों अपराध है, लेकिन सुशील मोदी CM नीतीश कुमार के इशारे पर खुलेआम अपने अध्यक्ष की चाणक्य खूबियों का बखान कर अच्छे से उनकी मानहानि कर रहे हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने सुशील कुमार मोदी का जो वीडियो शेयर किया है वह 58 सेकेंड का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »