20 Apr 2024, 05:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो ने कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण दो दिन टाल दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:18AM | Updated Date: Nov 22 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण दो दिन टाल दिया है। इसरो ने गुरुवार को बताया कि पीएसएलवी सी-47 मिशन के तहत होने वाला प्रक्षेपण जो 25 नवंबर को सुबह 9.28 बजे होना था अब 27 नवंबर की सुबह 9.28 बजे होगा।
 
आँध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिये तीसरी पीढ़ी के उपग्रह कार्टोसैट-3 के साथ अमेरिका के 13 अतिसूक्ष्म उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाना है।
 
कार्टोसैट श्रृंखला के नौवें उपग्रह को 509 किलोमीटर की कक्षा वाले उपग्रह में स्थापित किया जायेगा। लॉन्च पैड से प्रक्षेपण के करीब 17 मिनट बाद यह प्रक्षेपण यान से अलग हो जायेगा और इसे पूर्व निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जायेगा। इसका वजन 1,625 किलोग्राम है। कार्टोसैट के अलग होने के बाद अगले आठ मिनट में 13 अमेरिकी उपग्रहों को उनकी कक्षाओं में स्थापित किया जायेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »