28 Mar 2024, 18:42:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोरेल्स ने बोलीविया लौटने के लिए नहीं मांगी मदद : संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:20AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरेल्स ने मैक्सिको से लौटने के लिए संयुक्त राष्ट्र से अब तक किसी प्रकार की मदद का अनुरोध नहीं किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले मोरेल्स ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों से मैक्सिको से लौटने में उनकी सहायता करने की मांग की थी। मोरेल्स ने मैक्सिको में राजनीतिक शरण ली हुई है।
 
डुजारिक ने कहा कि मोरेल्स की ओर से किए गए अनुरोध के बारे में संयुक्त राष्ट्र को कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच मोरेल्स और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने  अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह गत शनिवार से मैक्सिको में शरण लिये हुए हैं। बोलीविया में 20 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही वहां लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मोरेल्स ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल की थी।
 
बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। बोलीविया की सेना ने 10 नवंबर को  मोरेल्स से अपने पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया और राजनीतिक शरण के लिए मैक्सिको चले गए। इस बीच, बोलीविया के ऊपरी सदन की विपक्षी उपाध्यक्ष जीनिन एनज ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया है, बोलीविया के संवैधानिक न्यायालय ने उनके दावे को वैध माना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »