19 Apr 2024, 17:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरयू के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकते हैं नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 7:07PM | Updated Date: Nov 20 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची/जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्व सीट से नामांकन दाखिल कर चुके सरयू राय के पक्ष में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रचार कर सकते हैं। झारखंड जदयू के सह-प्रभारी अरुण सिंह ने आज यहां ‘यूनीवर्ता’ को बताया कि राय के जमशेदपुर पूर्व एवं जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ने की सूचना मिलते ही उनकी पार्टी ने इन दोनों से सीटों से अपने उम्मीदवार के नाम वापस ले लिए। उन्होंने कहा कि राय के समर्थन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार के चुनाव प्रचार करने की उम्मीद है।
 
सिंह ने कहा, ‘‘राय अब जनता के उम्मीदवार हैं। यदि उनकी ओर से कोई आग्रह आया तो इस पर जदयू जरूर विचार करेगा। इस अभी तक एक ही पर्चा भरा गया है इसलिए आगे होने वाली गतिविधि का इंतजार करना बेहतर होगा।’’जमशेदपुर पूर्व से जदयू के उम्मीदवार रहे संजय ठाकुर एवं जमशेदपुर पश्चिम से निर्मल से ने कहा कि पार्टी हाईकमान का आदेश के आने के बाद उन्होंने त्याग करने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष कुमार ने कहा है कि न केवल हम दो नेता बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को राय के लिए काम करना है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »