29 Mar 2024, 01:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकी खतरे से पड़ोसी देशों पर हमले की आशंका : एससीओ प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 10:50AM | Updated Date: Nov 20 2019 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुख एवं महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने कहा है कि अफगानिस्तान और उसके सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवादी खतरा चिंताजनक है तथा यह पूरे मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में अस्थिरता और आतंकवादी गतिविधियों को फैला सकता है। नोरोव ने संयुक्त राष्ट्र-एससीओ की उच्च स्तरीय बैठक में मंगलवार को कहा,अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में मौजूदा स्थिति काफी खतरनाक है और इससे पड़ोसी और मध्य एशियाई देशों में आतंकवादी गतिविधियां और अस्थिरता फैलने के संभावित खतरे व्याप्त हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि हाल ही में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का उज्बेकिस्तान के साथ सीमा पर एक ताजिक चौकी पर हमला इस खतरे की प्रासंगिकता की पुष्टि करता है। ताजिक अधिकारियों के अनुसार छह नवंबर को ईशकोबोड चेकपॉइंट पर हुए हमले में आईएस के 20 आतंकवादी शामिल थे। ताजिक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 आतंकवादी मारे गए, जबकि पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षा बलों और कट्टरपंथी तालिबान आतंकवादियों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है।
 
तालिबान के अलावा यहां कई इलाकों में आईएस एवं अल कायदा से जुड़े संगठनों के आतंकवादी भी सक्रिय हैं। ये संगठन सुरक्षा बलों पर हमले करते रहते हैं जिसमें कई सुरक्षाकर्मी एवं नागरिक मारे जा चुके हैं तथा अनेकों घायल हैं। यह हमला अब दूसरे देशों से जुड़ी सीमाओं पर स्थित सुरक्षा चौकियों पर भी हो रहा है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »