29 Mar 2024, 04:25:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान, पाकिस्तान ने सैन्य कमांडरों सहयोग को बढ़ाने पर की बातचीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 1:38AM | Updated Date: Nov 20 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान और पाकिस्तान के सैन्य कमांडरों ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बातचीत की है। संवाद समिति इरना ने यह जानकारी दी है। संवाद समिति ने बताया ईरानी सैन्य प्रमुख  अब्दुल रहीम मौसावी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने सैन्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के विभिन्न तौर तरीकों पर बातचीत की। 

यह बातचीत तेहरान में हुई है और इस दौरान मौसावी ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सैन्य अकादमी के छात्रों को एक दूसरे के यहां भेजने पर सहमति व्यक्त की है। इस दौरान बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान सभी क्षेत्रों में ईरान के  साथ संबंधों को बढ़ावा देने का इच्छुक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »