17 Apr 2024, 00:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब राम का नाम लिखने वालों को मिलेगा बोनस, शुरू होगा ये बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 11:43AM | Updated Date: Nov 19 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राम नाम बैंक के खाताधारकों को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद स्पेशल बोनस मिलेगा। प्रयागराज में स्थित इस बैंक के पास न तो एटीएम हैं और न ही चेकबुक है...इस बैंक की एकमात्र’ मुद्रा ’भगवान राम हैं।  इस बैंक ने अपने लगभग एक लाख खाताधारकों के लिए बोनस की घोषणा की है। साथ ही उन भक्तों को एक पुरस्कार दिया जाएगा जिन्होंने 9-10 नवंबर की मध्यरात्रि तक भगवान राम का नाम कम से कम 1.25 लाख बार लिखा है और बैंक ’में जमा किया है। 
 
नवंबर 9-10 की दरमियान रात तक जिन श्रद्धालुओं ने 1.25 लाख बार राम नाम लिख कर बैंक में जमा कराया होगा, उन्हें बैंक अवॉर्ड भी देगा। बैंक चलाने वाली राम नाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा कि बोनस का मतलब है कि भक्तों ने जो खास तरह के पेजों पर या मोबाइल ऐप पर भगवान राम का नाम लिखा है, उसे डबल माना जाएगा।
 
उन्होंने कहा - अगर श्रद्धालू ने राम नाम एक बार लिखा है तो उसे दो बार गिना जाएगा। हालांकि अवॉर्ड पाने के लिए या सम्मानित किए जाने के लिए बैंचमार्क 1.25 लाख रखा गया है। जिन लोगों ने नवंबर 9-10 की रात तक 1.25 लाख बार लिख कर जमा करा दिया होगा, उन्हें ही इस अवॉर्ड के लिए मान्यता मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »