29 Mar 2024, 04:24:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नवाज की पार्टी अगले वर्ष पाकिस्तान में चुनाव चाहती है : इकबाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:33AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नेता अहसान इकबाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले वर्ष देश में ताजा चुनाव चाहती है। पार्टी की संसदीय समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इकबाल ने कहा कि अगले साल निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश के चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार विमर्श कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए एक मजबूत तंत्र स्थापित करना चाहिहए। अहसान ने कहा कि पार्टी की बैठक में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध को और मजबूती से आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। बैठक में सरकार के विरोध में विपक्षी दलों की मुहिम के प्रभावों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा,‘‘ इमरान सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश भर में सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »