29 Mar 2024, 06:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में 220 रुपए होने पर PM शेख हसीना ने भी खाना छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 2:12PM | Updated Date: Nov 18 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। प्याज की कीमतों ने भारत को ही नहीं बल्की उसके पड़ोसी देश बांग्लादेश को रुला रही है। बांग्लादेश में प्याज की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। आमतौर पर बांग्लादेश में प्याज की कीमत 30 से 40 टका यानी 25 से 35 रुपये के बीत रहती थी।  कीमतें आसमान पर पहुंचने की वजह से लोगों की थाली से प्याज करीब-करीब गायब हो चुकी है। बांग्लादेश सरकार को प्याज आयात करना पड़ रहा है। प्याज के संकट से जूझ रही बांग्लादेश की हालत के बारे में इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां की पीएम शेख हसीना ने खुद प्याज खाना बंद कर दिया है। इस संकट से उभरने के लिए सरकार ने हवाई जहाज से तुरंत प्याज आयात करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
भारत से निर्यात रोक दिये जाने के बाद उसके पड़ोसी देशों में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए। भारत में मानसून की भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ जिससे उत्पादन कम हुआ है। दक्षिण एशिया के देशों में प्याज खान-पान का अहम हिस्सा है और यह राजनीतिक लिहाज से भी काफी संवेदनशील खाद्य उत्पाद है। बांग्लादेश में एक किलो प्याज का दाम आमतौर पर 30 टका (करीब 25 रुपये किलो) रहता है, लेकिन भारत से निर्यात बंद होने और उपलब्धता कम होने के बाद प्याज का दाम तेजी से बढ़कर 260 टका (करीब 220 रुपये किलो) पर पहुंच गए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के उप-प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने एएफपी से कहा कि प्याज हवाई जहाज से मंगाया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »