23 Apr 2024, 20:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री ने महादेव मंदिर की पूजा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:14AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। ग्रीस (यूनान) के पूर्व प्रधानमंत्री जॉर्ज पपान देरेउ ने जैसलमेर के सोनार दुर्ग स्थित ऐतिहासिक रत्नेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को पूज अर्चना की। जैसलमेर के निजी दौरे पर आए जॉर्ज पपान देरेउ ने आज सोनार दुर्ग का भ्रमण किया। वह दुर्ग की स्थापत्य सौन्दर्य को देखकर खासे प्रभावित हुए। वह परिवारजनों के साथ जैसलमेर के सम मार्ग पर स्थित सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए आए हैं।
 
भारतीय संस्कृति से प्रभावित जॉर्ज पपान देरेउ से प्राचीन शिव मंदिर में पं. आनंद ओझा ने भगवान महादेव का अभिषेक करवाया और चंदन-केसर से उनके ललाट पर मंत्रोच्चारण के बीच त्रिपुंड लगाया। देरेउ ने दुर्ग के बाशिंदों से भी काफी घुल-मिलकर बातचीत की और फोटो खिंचवाए। गौरतलब है कि विश्वप्रसिद्ध स्वर्णनगरी में आम सैलानियों के साथ कई देशी-विदेशी वीआइपी सैलानी भी भ्रमण पर आते है। स्वर्णनगरी के पर्यटनस्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »