28 Mar 2024, 16:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बॉयलर विस्फोट मामले में भाजपा नेता और एनजीओ संचालक की हो गिरफ्तारी : ऐक्टू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 5:09PM | Updated Date: Nov 16 2019 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मजदूर संगठन ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) और बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन पकाने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के केंद्रीकृत रसोईघर में आज तड़के बॉयलर फटने से हुई मौत के मामले में सरकार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामगोपाल खंडेलवाल और एनजीओ संचालक नरेंद्र सिं‍ह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
 
ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव रणविजय कुमार और बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरोज चौबे ने बंगरा गांव में संचालित केंद्रीकृत रसोईघर में बॉयलर फटने से हुई रसोइयों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए आरोप लगाया कि सभी मानक के विपरीत खंडेलवाल के घर मे स्थापित केंद्रीकृत रसोई में बच्चों के लिए भोजन पकाए जा रहे थे। यह घटना घोर आपराधिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने इस मामले में तत्काल नव प्रयास एनजीओ के संचालक नरेंद्र सिं‍ह और खंडेलवाल को गिरफ्तार करने और उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर त्वरित न्यायालय में सुनवाई करवाने की मांग सरकार से की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »