16 Apr 2024, 17:22:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, दो लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 10:52AM | Updated Date: Nov 16 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका में न्यू जर्सी राज्य के प्लेजेंटविले शहर में दो हाई स्कूलों के बीच फुटबॉल मैच के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गये।  ‘द प्रेस ऑफ अटलांटिक सिटी’ समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जब प्लेजेंटविले और कैमडेन हाई स्कूल  के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गये। महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक और एम्बुलेंस आने तक पुरुष को खेल के मैदान में ही आपात चिकित्सा सहायता दी गई।
 
अमेरिका में हाल के समय में स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं और इस बीच बंदूक रखने से संबंधित कानूनों को कड़ा करने की मांग भी उठ रही है। इससे पहले लॉस एंजिलिस के समीप गुरुवार को एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जिसमें दो छात्रों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। घायलों में हमलावर भी शामिल है जिसने गोलीबारी के बाद अपने सिर में भी गोली मार ली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »